कोरबा :-
28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) मद से होगी भर्ती।
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दीपका में रिक्त पदों पर मानदेय आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) मद से निर्धारित नियम एवं शर्तों के तहत व्याख्याता एवं भृत की नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
जारी विज्ञापन के अनुसार, विद्यालय में कुल 4 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें शामिल हैं—
हिंदी व्याख्याता – 1 पद
अंग्रेजी व्याख्याता – 1 पद
भौतिक शास्त्र व्याख्याता – 1 पद
भृत्य – 1 पद
सभी पदों के लिए माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी निर्धारित किया गया है।
28 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपने स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ आवेदन विद्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अवसर
दीपका स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विभिन्न विषयों के व्याख्याता एवं भृत्य के पदों पर भर्ती स्थानीय क्षेत्र के योग्य अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान करती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले संबंधित विद्यालय से भर्ती की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लें।
महत्वपूर्ण तिथि: 28 अक्टूबर 2026
आवेदन जमा करने का स्थान: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
