कोरबा :-
पत्रकारों ने निकाली कैंडल मार्च

19 अक्टूबर से लापता हुए नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद मिले शव मिलने के बाद पुरे जिले मे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। जनता ने इस घटना को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर उठाए सवाल। जनता का कहना है के, पुलिस की लापरवाही के चलते बच्ची की गई जान। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से ली होती तो बच्ची जीवित होती क्योंकि बच्ची जिसे पुलिस ने तीन दिन बाद खोज निकाला वह महज चंद 800 मीटर की दूरी पर मिली,जबकि आस पास ग्रामीण क्षेत्र होने से गांव वालो का आना जाना लगातार बना रहता है, इसके बौजूद पुलिस का उक्त मामले मे इतना समय लेना कहीं न कही पुलिस की लापरवाही है। वहीँ इस जघन्य अपराध पर विरोध जताते हुए पत्रकारों द्वारा भी जिले के तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिले के पत्रकारों ने मांग की है के, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट मे मामले की सुनवाई हो एवं जल्द से जल्द उक्त आरोपी अमित चौहान को फांसी दी जाए । कैंडल मार्च मे प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौसाद खान, सचिव दिनेश राज सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
