ŸQ

कोरबा :-

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को रजगामार क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर कोरबा पुलिस द्वारा तत्काल BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। लगातार सर्चिंग के दौरान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को रजगामार पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में बालिका का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान प्रकरण में BNS की धारा 103(1), 66 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 जोड़ी गई।सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अमित चौहान की पहचान कर तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बागो थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल से गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यलय मे प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी जानकारी। उन्होंने बताया के प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरी मुलाहिजा के पश्चात पुलिस द्वारा वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यह एक अत्यंत जघन्य अपराध है पुलिस फ़ास्ट ट्रैक मे जांच कर पुरे मामले को न्यायालय मे पेस करेगी,ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलवाया जा सके। इस दौरान पूछे गए प्रश्न की बालिका की खोज मे इतना समय क्यों लगा ? पर जानकारी दिए की, 19 शाम को परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी की बालिका दोपहर को सामान लेने राशन दुकान गई थी और तब से लापता है। जिसपर राजगमार पुलिस मामले को संज्ञान मे लेते हुए खोजबीन सुरु कर दी थी। पर समय बीतने के साथ कहीं पता न चलने पर स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा सँभालते हुए दो टीम के साथ खोजबीन सुरु की,साथ ही बच्ची के खोज के लिए पुलिस तकनिकी टीम एवं स्नैफर डॉग बाघा को बुलाया गया एवं दो अलग अलग टीम, एक बच्ची की खोज मे जूटे और एक आरोपी के खोज मे और आखिरकार बच्ची के शव को पुलिस ने घने जंगलो के बीच एक झाडी मे से खोज निकाला,वहीँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटले के नेतृत्व मे खोज रही टीम ने आरोपी को बांगो क्षेत्र के सुदूर जंगलो मे से कड़ी मस्सक्कत के बाद धर दबोचा । बताया गया के उक्त आरोपी पेसे से ड्राइवर है एवं वह 19 तारीख को राजगमार अपने ससुराल गया हुआ था और रास्ते मे उसकी मुलाकत नाबालिग बालिका से हुई थी और घटना को अंजाम देकर वह बस से बांगो क्षेत्र की ओर भाग निकला था।