कोरबा :-

मासूम ने खो दी अपनी जिंदिगी, आखिर इसके जिम्मेदार है कौन?

कोरबा जिले के राजगमार क्षेत्र से पिछले चार दिनों से लापता 07 वर्षोय भव्या जोशी का आखिर कड़ी मेहनत के पश्चात पुलिस ने बच्ची के शव को राजगमार स्थित पोल्ट्री फार्म के पीछे से किया बरामद। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य संदेही अमित चौहान जो बालको का रहने वाला है को, घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर बांगो के जंगलों से किया गया गिरफ्तार । बताया जा रहा है बच्ची चार दिन पूर्व 19 अक्टूबर को कुछ सामान खरीदने घर से राशन दुकान के लिए निकली थी,पर वह घटना के बाद से लापता थी। जिसपर परिवारजनों द्वारा उक्त मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया, जिसपर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खोज बिन शुरू कर आखिरकार बच्ची के शव को किया बरामद।इस दौरान स्क्वाड डॉग बाघा की भी मदद ली गई। मासूम की हत्या की बात सामने आने के पश्चात पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, साथ ही सभी की निगाहें पुलिस के आधिकारिक खुलासे और कार्यवाही पर टिकी हुई है ।