कोरबा :-
“हनुमान अंश” के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में हुए शामिल। इस दौरान शोभिनव सत्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा के ये उनका सौभाग्य है के उनका आगमन ऊर्जा नगरी मे हुआ। उन्होंने इस दौरान जानकारी देते हुए कहा के ये उनके लिए एक चमत्कार ही है के उन्हें “हनुमान अंश” मे मुख्य कलाकार के तौर पर अभिनए करने का मौका मिला। उन्होंने कहा पूर्व मे वें एक आम आदमी की तरह ही जीवन व्यतीत कर रहे थे, पर वर्ष 2018 से उनके मन मे परिवर्तन आया और वें श्री हनुमान के भक्त हो गए और उनकी भक्ति से ऐसा चमत्कार हुआ के वर्ष 2025 मे बनने जा रही “हनुमान अंश” मे मुख्य कलाकार के तौर पर चयन हुआ, जिसमे वें असिस्टेंट डायरेक्टर कार्यरत थे। उन्होंने कहा के इस फिल्म मे कैची धाम बाबा नीम करौली के किरदार को निभा ने के बाद अब उनके मन एवं विचारों मे काफ़ी परिवर्तन आया है, और अब वें धार्मिक फिल्मो के अलावा कोई भी कमर्शियल फिल्मो मे काम नही करेंगे। उन्होंने प्रेसवार्ता मे कोरबा नगर निगम के द्वारा जल संरक्षण पर किये गए कार्य की सराहना करते हुए कहा के, जलस्तर के बढ़ने से जिलेवासियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय का धन्यवाद किया।

इसके पश्चात वें नगर निगम कोरबा के द्वारा जिले के घंटाघर ओपन थिएटर मे भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस दौरान निगम महापौर, निगमआयुक्त, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य निगम अधिकारी एवं भाजपा सदस्य मौजूद रहे।
