कोरबा :-

कोरबा जिले में अवैध सट्टा-जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 25.11.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाते हुए कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी 1. चिंटू केवट, उम्र 21 वर्ष, 2. सुजल चौहान, उम्र 20 वर्ष,3. मेवालाल चौहान, उम्र 38 वर्ष,4. भानु यादव उम्र 21 वर्ष, 5. घासीदास, उम्र 56 वर्ष, 6. पप्पू सिंह, उम्र 55 वर्ष, 7. भंवर सिंह केवट, उम्र 58 वर्ष के कब्जे से कुल ₹1,350 नगद, सट्टा-पट्टी लिखी डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन एवं मोबाइल में सट्टा संबंधी स्क्रीनशॉट सहित अन्य सामग्री जप्त की गई। जिसपर,सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।