कोरबा :-

कोरबा सारदा विहार स्तिथ माँ मुड़ा दाई मंदिर मे इस वर्ष भी महावीर मित्र मंडल द्वारा 16 अक्टूबर को नवरात्री के छटवे दिन भोग भंडारा का किया गया आयोजन ।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने मां मुड़ादाई मंदिर मे उपस्थित होकर मां का लिया आशीर्वाद
आयोजन मे प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मां मुड़ादाई मंदिर मे उपस्थित होकर मां के चरणों मे फूल चढ़ाए एवं प्रार्थना कर प्रदेश के जनता के लिए खुशाली, सुख समृद्धि की कामना की,साथ ही आयोजन समिति को इस नेक कार्य को करने पर सुभकामनाएँ दिए।

महावीर मंडल के अध्यक्ष महावीर जैन के द्वारा बताया गया की पिछले 10 साल से लगातार भोग भंडारे का आयोजन शरद नवरात्री पर मित्र मंडल द्वारा मां का पूजा अराधना कर यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जिले के खुशहाली के लिए मां कात्यायनी जो मां दुर्गा का छठा स्वरूप हैं के उपलक्ष्य पर यह आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने कहा के मां का यह स्वरुप शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। उन्होने बताया के नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इसीलिए इन्हें कात्यायनी कहा जाता है। उन्होंने इस दौरान प्रार्थना कर कोरबा जिले के लिए,सुख,समृद्धि और शांति की माता रानी मुड़ा दाई से कामना की।
भोग भंडारे मे भक्तो ने भारी संख्या मे पहुंचकर भोग प्रसाद का लाभ लिया। आयोजन के दौरान महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष महावीर जैन सहित मित्र सदस्य रिशु अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल, साकेत बुधिया , प्रेम गोयल , मनन देवांगन ,खेम गोयल, मनोज गुप्ता, विकास अग्रवाल, साहिल अग्रवाल,जागेश्वर देवांगन, श्रवण अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, अनिल जैन,मनोज अग्रवाल,सुनील अग्रवाल एवं अन्य सदस्य आयोजन मे उपस्थित होकर भक्तजनों की सेवा की।

