कोरबा :-

एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना कोरबा के तत्वाधान मे “KPL -3″(कोरबा बैडमिंटन लीग – 3) का भव्य शुभारंभ हुआ । जिले के निगम कॉलोनी मे स्थित एरीना स्पोर्ट्स क्लब मे विगत दो वर्षों के शानदार आयोजन एवं सफलता के पश्चात इस वर्ष कोरबा बैडमिंटन लीग -3 का सुभारम्भ दिनांक 25 सितम्बर को किया गया । इस दौरान बिलासपुर संभाग से कुल 200 से अधिक उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाडी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीशगढ़ बैडिमंटन एसोिसएशन (CGBA) से मान्यता प्राप्त यह तीन दिनों का टूर्नामेंट दिनांक 25सितम्बर से दिनांक 27 सितम्बर तक चलेगा, जिसमे बिलासपुर संभाग मे आने वाले विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों के खिलाडी भाग ले रहे है । इस टूर्नामेंट मे विभिन्न आयु वर्गो मे कड़ी स्पर्धा देखने को मिलेगा जिसे देखते हुए वर्गो को आयु के आधार पर बाँटा गया है, जो इस प्रकार है –
15 से 30 आयुवर्ग (पुरुष): 14 टीम (51 खिलाडी)
30 से 40 आयुवर्ग (पुरुष ): 10 टीम (38 खिलाडी)
40 से 50 आयुवर्ग (पुरुष ): 12 टीम (46 खिलाडी)
50 से 60 आयुवर्ग (पुरुष ): 05 टीम (20 खिलाडी)
60+ आयुवर्ग (पुरुष युगल): 10 टीम (12 खिलाडी)
35 आयुवर्ग से कम (मिहला एकल): 08 खिलाडी
35+ आयुवर्ग (मिहला युगल): 06 टीम(12 खिलाडी ) भाग ले रहे है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया की KPL -03 टूर्नामेंट की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है,साथ ही खिलाडियों मे भी इस टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीँ सिचव मनीष कुमार एवं कोसाध्यक्ष सोनल फीलिंक्स ने सयुंक्त रूप से जानकारी दी की मैचों को निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के नियमों का पालन किया जा रहा है। KPL-03 टूर्नामेंट को सफल बनाने मे आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य अशोक शर्मा,गोपाल शर्मा , भूषण उरांव, डॉ. राजीव सिंग, आर. पी. तिवारी,सुमीर सिंह राजपतू, डॉ.प्रभात पाणिग्राही , अवधेश सिंह , देव पैकरा, ओ. पी. साहू ,जगदेव सिंह , नरिसंह भोई, अिमत बनर्जी, सूर्यकान्त , सुधीर रेगे, डॉ. बोरड़े , एस. लाखे, डॉ. एस. चंदानी, डॉ. प्रिंस जैन, संतोष सिंह ,डॉ.ज्योति श्रीवास्तव , स्वाति रेगे, कल्पना फेलिक्स एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने संभाग एवं जिले के खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है, साथ ही बताया के 27 सितम्बर को फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उक्त KPL-03 टूर्नामेंट का होगा समापन ।
