कोरबा :-
अब तक 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 123 गिरफ्तारी वारंट तामील। लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर विशेष टीमों द्वारा दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंटों सहित पुराने प्रकरणों में प्रभावी 22 स्थायी वारंटी पर कार्रवाई की गई। शरीर संबंधी एवं महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त 190 आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस किया गया। गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले 72 व्यक्तियों / बदमाशों/संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।अब तक कुल 407 — बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई।
कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
