कोरबा :-

जिले के इंडस्ट्रियल एरिया मे उस वक़्त अफरा तफरी मच गया जब एक कार्बन फैक्ट्री मे आग लग गई। बताया जा रहा है के आग इतनी भयानक लगी की आस पास के इलाकों मे अफरा तफरी मच गई। जिस वक़्त यह घटना घाटी बताया जा रहा के फैक्ट्री मे 30 से 40 कर्मचारी कार्य कर रहे थे, पर आग लगने की भयानक स्थिति को भंपते हुए वें कर्मचारी वह से भाग निकले।

आग की भयानक स्थिति को भाँपते हुए आस पास के लोगों ने दमकल टीम, पुलिस एवं प्रशासन के अला अधिकारीयों को जानकारी दी गई , जिसपर दमकल टीम एवं पुलिस कप्तान साथ ही प्रशासन के अलाधिकारी तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुँच मौजूदा हालत पर काबू पाने के लिए कार्य सुरु किया गया ।

वही समाचार लिखें जाने तक किसी भी व्यक्ति के हताह्त होने की जानकारी प्राप्त नही हुई,साथ ही आग किन कारणों से लगा, इसकी भी अबतक पुष्टि नही हुई है। पुलिस ने कहा के आग पर काबू पाने के पश्चात आग लगने के कारणों का पता किया जाएगा साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जाएगी।