कोरबा :-

लगातार हो रही बारिश से कोरबा शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर रूप धारण कर ली है। शहर के बीचों बिच स्तिथ लालूराम कॉलोनी हो, या फिर कोरबा शहर का मुख्य मार्ग या दादर मार्ग,चारो ओर नालो एवं नालियों मे  रुकावट होने से सड़को मे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसे देखते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान महापौर ने बालको एवं दर्री क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का भी पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुँच कर हालात का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने और राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश ।


निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निगम अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ लगातार मैदान में मौजूद रहने तथा जलभराव से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश पर  नगर निगम द्वारा त्वरित समाधान के लिए पंपों के माध्यम से पानी निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल नगर निगम को दें