कोरबा :-

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर जयसिंह अग्रवाल ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्हें ‘आयरन लेडी’ के रूप में जाना जाता है। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने निर्णयों पर दृढ़ रहती थीं और चुनौतियों का सामना पूरे आत्मविश्वास एवं संकल्प के साथ करती थीं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा जी का जीवन हमें सिखाता है कि सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, स्पष्ट विचारधारा, निर्णय लेने की क्षमता और अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता कितनी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान को नई मजबूती प्रदान की। उनका नेतृत्व, संघर्षशीलता और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज आवश्यकता है कि हम इंदिरा गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके साहस, अनुशासन, दूरदर्शिता और जनसेवा के संकल्प को अपने आचरण में आत्मसात करें। उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी स्व. इंदिरा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों एवं योगदान को स्मरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, नत्थूलाल यादव, पार्षद कृपाराम साहू, नारायण लाल कुर्रे, रवि सिंह चंदेल, ब्लॉक प्रमुख ए.डी. जोशी, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, जिलापदाधिकारी संतोष यादव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, मंडल अध्‍यक्ष सुरती कुलदीप, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एफ डी मानिकपुरी, मस्‍तुल कंवर, इकबाल कुरैशी, जवाहर निर्मलकर, डाॅ. रामगोपाल कुर्रे, डॉ.रामगोपाल यादव, पार्षद गीता गभेल, डॉ.डी आर नेताम, आनंद पालीवाल, कुंजबिहारी साहू, सुरेश पटेल, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, आंगन बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed