कोरबा :-

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया । सुबह लगभग 10 बजे प्रशासन की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की थी,जिसमें निर्माण को अवैध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार का विपरीत स्थिति उत्पन्न न हो सके । वही प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई हुई है जो आहे भी जारी रहेगी।
