ŸQ

कोरबा :-

होली पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा हर चौक चौराहो पर पुलिसिंग व्यवस्था मे कसावट रखी गई थी,ताकि आम नागरिकों एवं राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े एवं किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो साथ ही जिले मे शांति व्यवस्था बनी रहे । इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों पर गस्त की गई, जिससे होली के त्यौहार को जिलेवासी शांति पूर्ण ढंग से मना सके। इस दौरान पुलिस ने तीन सवारी, नशा कर वाहन चलाने वालों एवं हुडदंगियों पर की कार्यवाही।