कोरबा :-

होली की इस पावन अवसर पर जिले मे लोगों ने सौहार्दपूर्ण एवं उमंगो के साथ आपसी भेद भाव को भूल मनाया रंगोंउत्सव त्यौहार होली। वही कोरबा नगरनिगम के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोंउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ शहर के गणमान्य नागरिकों एवं उनके मित्रगण ने कार्यक्रम मे पहुंचकर एक दुसरे को रंग लगाते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया । इस दौरान श्री लाम्बा ने कहा के पुरे वर्ष मे होली ही एक ऐसा त्यौहार है जहाँ लोग आपसी भेद भाव को भूल आपस मे गले मिलते है एवं एक दुसरे को रंग लगाते हुए नई ऊर्जा एवं उमंग के साथ फिर से एक नयी राह, एक नयी उम्मीद की शुरुआत करते है। उन्होने इस पावन अवसर पर जिलेवासियों को होली की बहुत बहुत सुभकामनाएँ एवं बधाई दी।