कोरबा :-
होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मद्देनजर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस की अपील :
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
