कोरबा :-

Business ko dena ho gati, toh aao in Pragati

कोरबा जिले मे BNI Billionaires अपने प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव “प्रगति 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी जिले के तिलक भवन प्रेसवार्ता के अध्यक्ष प्रतिक जैन द्वारा पत्रकारों को दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए कहा के दिनांक 22 फरवरी 2026 को जश्न रिसोर्ट में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में संरचित बिज़नेस कॉन्क्लेव, हाई-इम्पैक्ट नेटवर्किंग, अवॉर्ड सेरेमनी, कीनोट सेशन्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और रॉक बैंड के साथ गाला डिनर शामिल हैं। यह आयोजन उद्यमियों, उद्योगपतियों और बिज़नेस प्रोफेशनल्स के लिए आपसी सहयोग, रेफरल और विकास के नए अवसर खोलेगा। प्रगति 2026 का उद्देश्य है—स्थानीय व्यवसायों को तेज़ रफ्तार देना और मजबूत बिज़नेस इकोसिस्टम बनाना। प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, सचिव डॉ दिनेश सोनी, विक्रम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

You missed