कोरबा :-

स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद विक्रय पर पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री, विशेष रूप से स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों के आस पास क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर निगरानी रखते हुए दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना दर्री अंतर्गत 4 प्रकरण, कुसमुंडा में 4 प्रकरण, बांकीमोंगरा में 4 प्रकरण एवं चौकी सर्वमंगला अंतर्गत 3 प्रकरण सहित कुल 15 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है।