कोरबा :-
बीती रात रावण दहन के दौरान मुडापार क्षेत्र मे युवको के बीच आपसी विवाद मे एक युवक पर धारदार हथियार से किए गए हमले मे युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है के, यह घटना रात लगभग 10.45 के आसपास की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त मामले की जानकारी पर पुलिस ने पुरे क्षेत्र मे घेराबंदी कर रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। विवाद किन कारणों से हुआ इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ, हत्या में किसकी क्या भूमिका रही और वारदात में इस्तेमाल हथियार कहां से आया। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नजर फरार आरोपी पर टिकी है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगातार नजर बनाए हुए है।
