कोरबा :-

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में आज 15 से 20 अक्टूबर तक भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आयोजित होने जा रहा है। उक्त उत्सव के संबंध मे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आयोजित पत्रकारवार्ता मे सम्मिलित होकर पत्रकार बंधुओं से आयोजन से सम्बंधित विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर रामलीला आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा के यह आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होने इस दौरान जिलेवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रण भी किया है। साथ ही प्रेसवार्ता मे जर्जर हुए सड़को को लेकर कहा के आगामी 18 अक्टूबर को लगभग 20 करोड़ की लागत से सड़को के मरम्मतीकरण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा एवं तत्पश्चात अत्यंत बारिश से हुए बदहाल सड़को का सुधार किया जाएगा,जिससे आवागमन सुव्यवस्तिथ हो सके । पत्रकार वार्ता मे उपस्तिथ कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा के प्रभु श्री राम का ही आशीर्वाद है की पिछले दो साल से नगर निगम कोरबा द्वारा भव्य रामलीला एवं दशाहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही कहा की पिछले वर्ष श्रद्धांलुओं एवं भक्तो की अपार श्रद्धा को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम स्थल को पिछले वर्ष से ज्यादा बड़ा बनाया गया है, जिससे श्रद्धांलुओं एवं भक्तो को आयोजन स्थल मे किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान रामलीला की डायरेक्टर श्रीमती तन्नुप्रिया ने होने वाली रामलीला मे हर दिन कार्यक्रमों एवं अध्यायों का विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पत्रकार वार्ता मे भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह , उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणि नायर जी, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल,नरेंद्र देवांगन, श्रीमती ममता यादव , श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, पार्षद राकेश वर्मा , पंकज देवांगन , सुशील गर्ग ,आरिफ खान, राकेश नागरमल, नगर निगम उपायुक्त पवन वर्मा, श्री अखिलेश शुक्ला,सचिव  रामेश्वर कंवर, सहित पदाधिकारीगण, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।