कोरबा :-

दिनांक 12.10.2026 की सुबह लगभग 02ः30 बजे थाना बांगो मोरगा क्षेत्र मदनपुर घाट नोशनल हाईवे 130 में प्राप्त सूचना अनुसार तारा घाटी से कटघोरा की ओर आ रही ट्रेलर क्रमांक CG10BS5980 खराब होकर खड़ी थी, जिसे अन्य ट्रेलर क्रमांक CG10BS9436 जो तारा घाटी अम्बिकापुर की ओर जा रहा था,के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक अपने ट्रेलर को चलाते घाट में पूर्व से खराब पड़ी ट्रेलर को दुर्घटना कारित कर दिया, जिससे नेशनल हाईवे 130 बिलासपुर अम्बिकापुर मार्ग में आवागमन अवरूद्ध हो गया।

जिससे लगभग 10 घंटे तक मार्ग में चलने वाली बसें एवं सवार यात्री, एम्बुलेंस से उपचार हेतु यात्रा कर रहे मरीज तथा ऐसे व्यक्ति जो ट्रेन तथा हवाई यात्रा करने वाले थे, जिनका समय निश्चित होता है, इसके अलावा अन्य कई महिलाएं तथा बच्चे काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ा। उक्त मामला बांगो थाना के संज्ञान आने पर त्वरित निराकरण हेतु थाना बांगो एवं चौकी मोरगा का बल मौके पर उपस्थित होकर जाम को हटाने का प्रयास किया गया तथा इस दौरान सहयोग हेतु एनएचएआई के अधिकारियों को फोन से सूचना दिया गया, लेकिन त्वरित रिस्पांस प्राप्त नहीं हुआ, न ही निराकरणप्रद कोई भी कदम उठाया गया तथा लगातार घंटो तक जाम में फंसे यात्री परेशान होते रहे। थाना एवं चौकी के पुलिस बल, हाईवे पेट्रोलिंग, 112 के साथ मिलकर समाधान का प्रयास करते रहे, इस तरह एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा अपने उत्तरदायित्व के प्रति उदासीनता बरतकर लोक सेवक के कर्तव्य के निष्पादन में सहायता न कर लोप किया गया। तत्संबंध में एनएचएआई के विरूद्ध धारा 222ए बीएनएस के तहत परिवाद माननीय न्यायालय कटघोरा में दायर किया गया है,तथा आगे भी एनएचएआई की तरह अन्य लोक सेवक को सहायता न करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जायेगा।