कोरबा :-
घुड़देवा खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती व लूट के मामलों में संलिप्त मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में अपराध क्रमांक 179/2026 में हुई कार्रवाई। प्रकरण में शामिल 03 बालिग आरोपियों को जेल तथा 07 विधि से संघर्षरत बालकों को पूर्व में ही बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है। साथ ही आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने का हथियार तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेजा गया।
