कोरबा :-

जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र मे अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ कानूनी धाराएं: धारा 5 एवं 15, के तहत की गई कार्रवाई,गणेश विषर्जन के दौरान नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन क्रमांक: CG 10 W 3976 एवं JBL 200 वाट साउंड बॉक्स — 04 नग, गोदरीवाला 1000 वाट साउंड बॉक्स — 02 नग किया गया जप्त। बतया गया के गणेश विसर्जन के दौरान पिकअप वाहन में अत्यधिक तेज और कानफोड़ू आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जिससे आम राहगीरों को मानसिक कष्ट हो रहा था तथा वर्तमान में आयोजित स्कूली/हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने  नियम का उल्लंघन (अवहेलना) पाए जाने पर पुलिस ने पिकअप वाहन सहित पूरे साउंड सिस्टम को जप्त कर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की।