कोरबा :-

विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.08.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा द्वारा विभिन्न छात्रावास, सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पॉम मॉल, पाली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय
कटघोरा के ग्राम घड़ीपकना, दीपका के ग्राम झाबर, बांकी मोंगरा के मैगजीन ग्राउंड, दर्री क्षेत्र के भवानी बाजार एवं सार्वजनिक स्थल, करतला के ग्राम बांधापाली, रजगामार के ओमपुर बाजार, हरदीबाजार के ग्राम बोईदा, चेतामा के ग्राम पोटापानी, पसान के आदिम जाति बालक छात्रावास, बांगो के बालक छात्रावास पोड़ी, मोरगा के बालक छात्रावास
में पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अन्य नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट* करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं