कोरबा :-

ऐसा जनप्रतिनिधि हो,जो जनता के समस्याओं को तत्परता से सुलझाने का प्रयत्न करें,तो जनता को नही पड़ेगा अपनी समस्याओं को लेकर यहाँ वहाँ भटकना

एन.टी.पी.सी साडा कॉलोनी मे लगातार बिजली के समस्याओं से जूझ रहे कॉलोनीवासियों के परेशानीयों की जानकारी जब महापौर संजू देवी राजपूत को हुई तो उन्होंने वार्ड वासियों के इस समस्या को अपना समझते हुए जनता के बीच पहुँच मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारीयों से उक्त विषय पर जानकारी ली। जिसपर अधिकारियों के मुताबिक दो माह के भीतर साडा कॉलोनी को नए विद्युत सब-स्टेशन से जोड़ दिया जाने की बात कही गई,जिससे क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है । महापौर की इस त्वरित कार्यवाही पर वार्ड वासियों ने कहा के ऐसा जनप्रतिनिधि हो, जो जनता के समस्याओं को तत्परता से सुलझाने का प्रयत्न करें,तो जनता को अपनी समस्याओं को लेकर यहाँ वहाँ भटकना नहीं पड़ेगा । महापौर के इस त्वरित हस्तक्षेप से प्रभावित कॉलोनीवासियों ने महापौर और पार्षद सुखविंदर कौर का आभार जताया। नागरिकों ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि जनता की समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझकर अधिकारियों पर जवाबदेही तय करते हैं, तो व्यवस्था को भी कार्यवाही करनी पड़ती है। वहीँ वार्ड वासियों ने कहा के यदि विभाग द्वारा बिजली से सम्बंधित समस्या का दिए गए समयसीमा मे समाधान नही किया जाता है,तो किया जाएगा आंदोलन।