कोरबा :-

स्मार्ट मीटर से हो रहे आर्थिक क्षती से पुरे प्रदेश मे आम नागरिकों मे असंतुष्टि की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। लोगों का कहना है के नए स्मार्ट मीटर लगने से उनके बिजली बिल अधिक आ रहे है, जिसके कारण उन्हें बिजली के लिए अधिक भुगतान करना पढ़ रहा है साथ ही बढे हुए बिजली दर से उनके आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी है, ऐसे मे प्रदेश के कई जिलों मे लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। कोरबा जिले मे स्मार्ट मीटर को लेकर अब जिला कांग्रेस कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कमर कस ली है। जिला कांग्रेस के कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में स्‍मार्ट मीटर की वापसी और बढ़ाये गये बिजली दर की वापसी के अलावा पूर्व सरकार द्वारा चलाए गये 400 युनिट पर हाॅफ बिजली दर को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 2 अगस्‍त 2026, दिन रविवार को संध्‍या 4 बजे, जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित किया गया है