ŸQ

कोरबा :-

भगवान श्रीराम किसी पार्टी का नही बल्कि करोड़ो लोगों के आस्था का प्रतिक है। यह बात पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि “भगवान राम किसी एक पार्टी की जागीर नहीं हैं। उन्होंने कहा के भाजपा ने भगवान राम को सत्ता हासिल करने का माध्यम बना लिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता मे श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी को केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा नेताओं की चुप्पी संदेहास्पद है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला भगवान राम की आस्था से जुड़ा है, तब सत्ता पक्ष खुलकर जवाब क्यों नहीं दे रहा। इस दौरान पूर्व मंत्री ने 08 गिरेफ्तारी पर कहा के सरकार द्वारा मामले को दबाने के लिए जांच के नाम पर केवल छोटे कर्मचारियों और निचले स्तर के लोगों पर ही कार्यवाही की है, जबकि पूरे प्रकरण के वास्तविक जिम्मेदार अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं, जब तक बड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक सच सामने नहीं आ पाएगा और भक्तो के आस्था के साथ ऐसे ही खेल खेला जाएगा ।

उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है और इसकी पारदर्शी जांच होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने इस दौरान आगे कहा की चढ़ावा चोरी मामले को लेकर डॉ. चरण दास महंत ने जब इस गंभीर विषय को विधानसभा मे रखा तो भाजपा सरकार ने यह कहकर विषय को दरकिनार कर दिया की यह मामला छत्तीसगढ़ प्रदेश का नही है इसलिए इस पर कोई चर्चा नही की जाएगी। इससे स्पष्ट होता है की एक ओर करोड़ो लोगों की आस्था से भाजपा सरकार का कोई सरोकार नही है वही चुनाव के वक़्त श्रीराम मंदिर के नाम पर जनता से वोट मांगने मे कोई कसर भी नही छोड़ते है।