कोरबा :-

केंद्र सरकार के लचर व्यवस्था ने परीक्षार्थियों के भविष्य को किया अंधकार

देशभर से नीट पेपर लीक मामले एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए कहा की, जिस तरह से देश मे प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा उससे ऐसा प्रतीत हो रहा की केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ कर रही है। यह बातें उन्होंने कांग्रेस कार्यलए मे प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने लाखों युवाओं के सपनों को तो चकनाचूर कर ही दिया है साथ ही भविष्य को भी अंधकारमय कर दिया है तथा पूरे परीक्षा तंत्र की विश्वसनीयता को गंभीर संकट में डाल दिया है। इससे युवाओं के भविष्य मे अंधेरा छाने लगा है। केंद्र सरकार को चाहिए उक्त नीट पेपर लीक मामले मे जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही करे। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है, लेकिन वर्तमान हालात बेहद चिंताजनक हैं। नीट सहित कई प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ियों के लगातार उजागर होने से युवाओं का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है।उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कौन से ठोस और प्रभावी कदम उठाए गया हैं। परीक्षा माफियाओं के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई हुई, युवाओं को रोजगार देने के वादों का क्या हुआ, और बार-बार हो रही गड़बड़ियों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? उन्होंने ने मांग की,कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए एवं दोषियो पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस सुधार किया जाएं एवं एंटी-पेपर लीक कानून का सख्ती से क्रियान्वयन हो। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, उनके अधिकारों और भरोसे से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।