कोरबा :-

दिनदहाड़े भाजपा नेता पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30  बजे के आसपास की है,जब शिव बालक सिंह तोमर जिला जेल में निरुद्ध अपने भतीजे से मिलने के लिए गए हुए थे। यहां रास्ते में रज्जाक से मुलाकात हुई तो उसने अपने भतीजे से दूर रहने और उसका साथ नहीं देने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर शिव बालक सिंह के साथ वाद-विवाद हुआ, जिसपर चार लोगों ने मिलकर बुरी तरह तोमर सिंह के साथ मारपीट करते हुए घुटने के नीचे पैर पर रॉड, डंडा, बेसबॉल स्टिक से हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया गया। रोड के द्वारा मारने से तोमर सिंह के दोनों पैर टूटू गए, जिन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान किसी एक द्वारा तलवार भी लाने की बात सामने आई है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में रज्जाक अली सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है ।