कोरबा :-

 

कोरबा स्थित आरकेटीसी कंपनी कैंप में गुरुवार दोपहर मारपीट को दिया गया अंजाम। तीन लोगों ने कंपनी के सुपरवाइजर पर अचानक किया हमला। कंपनी के सुपरवाइजर को ड्राइवर और उसके दो दोस्तों ने बेसबॉल बैट, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने बचाओ के लिए आगे आए ताकि उक्त घटना को रोका जा सके।मारपीट में सुपरवाइजर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने 112 को सूचित किया। जिसपर थाना कोतवाली ने तुरंत मामले को समझते हुए घटना स्थल पहुँच आरोपियों को पकड़,शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।बताया जा रहा है कि सोनू साहू ट्रेलर का ड्राइवर है। राजा पांडे ने उससे गाड़ी साइड में लगाने को कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो हातापाई तक पहुँच गई। तीनों ने मिलकर राजा पांडे की पिटाई कर दी। वहां मौजूद दूसरे कर्मचारी एवं लोगों ने बीच-बचाव करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माने।

 

बताया जा रहा के कैंप मे घुसे तीनो व्यक्ति मे एक कंपनी का ट्रक चालक था जिसके साथ राजा पांडे ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया था, जिससे सोनू साहू आग बाबूला हो कैंप मे पहुँच गया। सूत्रों के हवाले से यह ज्ञात हुआ की कैंप मे इस तरह की मार पिट अक्सर होता है। इस बार भी बाहर से कैंप मे आए लड़को को कैंप के कुछ कर्मचारी ने कैंप का गेट को बंद कर इन तीन लोगो को खूब डंडो और लात घुसो से पीटा है। बात को बढ़ते देख कैंप पुलिस को सुचना दी गई । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।