कोरबा :-
नगर पालिका परिषद दीपका के सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार व जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री व नगर पालिका के पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल नेए सुशासन तिहार के अवसर पर नगर वासियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील कि। उन्होंने मीडिया को भी अवगत कराते हुए कहा कि एवं प्रदेश के विष्णु देव सरकार छत्तीसगढ़ में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका सत प्रतिशत लाभ जनता को मिल रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में अनेको आवेदन प्राप्त हुए कई ऐसे आवेदक थे जिसका त्वरित समाधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास,राशन कार्ड,बिजली विभाग, खाद्य विभाग, पेयजल समस्या जैसे आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों साफ सफाई जैसे अन्य विभिन्न पहलुओं पर आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कराने की पहल की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पार्षद गण तथा आम जनमानस उपस्थित थे।
