कोरबा :-

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिले को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया। उन्होंने भरोसा दिलाया के जिले में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण परियोजनाओं को जल्द गति मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द कार्य को प्रारम्भ किया जाएगा । इस दौरान कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने मीडिया से संवाद करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं और प्रशासनिक योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दि । कलेक्टर दुदावत ने बताया कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग का निर्माण लंबे समय से विभिन्न कारणों से बाधित था, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, अब इस परियोजना के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगामी दो से तीन दिनों में भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग औद्योगिक और यातायात की दृष्टि से जिले की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क है, इसलिए इसे प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बरमपुर से दर्री तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा,साथ ही जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जनता के समस्याओं का भी निराकरण लगातार किया जा रहा है।उन्होंने यह भी जानकारी दी की जल्द प्रदेश एवं जिले मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सुरु होने जा रहा है जिससे आने वाले समय मे आम नागरिकों को,अपनी समस्याओं को रखने मे आसानी होगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर सवाल उठाए, जिनका कलेक्टर ने विस्तार से जवाब दिया, साथ ही प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।