कोरबा :-
आखिर सदस्यों के लम्बे प्रयासरत के पश्चात कोरबा बंग समाज को एक दशक के बाद मिला अपना स्वयं का भवन। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे कोरबा बंग समाज से किए गए वादे को मूर्तरूप देते हुए डीएमएफ फंड से 20 लाख की नर्वनिमित्त बने भवन को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा लोकर्पित कर,समाज को समर्पित किया गया । इस अवसर पर बंग समाज के सदस्य भारी संख्या मे मौजूद रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने बंग समाज को सम्बोधित करते हुए सुभकामनाएँ दी साथ ही बंग भवन में एसी प्रदाय करने हेतु सहर्ष घोषणा की। उन्होंने कहा के यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहाँ के जिले मे लगभग सभी समाजों को भवन दिया जा चूका है केवल बंग बंधु इससे वंचित थे, जिसे वादे के अनुसार पूरा किया गया है । इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, समाज के अध्यक्ष डॉ के सी देवनाथ , श्यामल मलिक, पीयूष सोम , अमलान दत्ता , अमित बनर्जी, डॉ एस के विश्वास ,संजय दुबे, अनिमेष गांगुली, कुणाल दासगुप्ता, रजत कर ,जे.गिरी तारक नाथ साहा, पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, सिमरनजीत कौर, युगल कैवर्त, प्रफुल्ल तिवारी , मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा के साथ भारी संख्या मे बंग बंधु एवं नगरनिगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे । लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बंग बन्धुओं मे अत्यंत खुशी का माहौल दिखा,साथ ही सभी ने एक दुसरे को बधाई दी। बंग बन्धुओं ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत को धन्यवाद दिया साथ ही आग्रह भी किया है की भवन की सुरक्षा के लिए बॉउंड्री वाल बनाने कि, जिसपर श्री देवांगन ने आश्वासन दिया की, अगले सत्र मे वें बंग बन्धुओं के इस मांग को पूरा करेंगे।
