कोरबा :
(चेकिंग के दौरान कोरबा पुलिस को लगातार मिल रही सफलता)
पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे ,जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक य श्री रॉबिंसन गुडिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्ण कुमार वर्मा एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2023 को कुसमुंडा थाना व सर्वमंगला चौकी के संयुक्त स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग हेतु वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाली वाहनों का चेकिंग किया जा रहा था, कि एक व्यक्ति व्हाईट कलर के कार में आया, जिसे रोककर पूछताछ किया गया ,जिन्होंने अपना नाम राजीव तिवारी पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष सा. क्वा नंबर ओ. ई-6 सीएसईबी कॉलोनी कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का रहने वाला बताया और उसके कार के डिक्की को चेक करने पर 3,00000 (तीन लाख रूपये) नगदी रकम मिला, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। जिससे उक्त रकम संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्ती धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक योगेंद्र आदिले एवं आरक्षक खगेश साहू, मदन जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही ।
वहीं एक दूसरे मामले में पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की टीम के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग में निकलने के दौरान बरहमपुर चौक पर सौरभ शर्मा पिता परशुराम शर्मा उग्र 28 वर्ष साकिन कुसमुण्डा पैदल जा रहा था, उसके थैला को चेक करने पर 3,60000 रूपये जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से संदिग्ध होने से समक्ष गवाहन 360000 को जब्त कर धारा 102 जा फौ की कार्यवाही की गई। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, आरक्षक दुर्गेश डडसेना की सराहनीय भूमिका रही ।
