कोरबा :-
लाउड इनहेलर से की जा रही अनाउंसमेंट
कोरबा जिले में भी होली पर्व के मद्देनज़र शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस कोरबा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में शारदा विहार से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक के क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा लाउड इनहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करने तथा सावधानीपूर्वक आवागमन करने अपील की जा रही है। होली के दौरान बाजार क्षेत्रों में खरीदारी और आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि होली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
