कोरबा :-

जिला पुलिस द्वारा जिले मे दुर्घटनाओ के रोकथाम को लेकर लगातार अपील की गई है की नाबालिकों को वाहन चलाने से बचना चाहिए, जिसे अभिभावकों द्वारा गंभीरतापूर्वक नही लिया जा रहा है जिसके चलते नाबालिक बच्चों द्वारा शहरी क्षेत्रों मे अक्सर तेज़ गति से दोपहिया वाहन चलाते हुए देखा जा सकता है। ऐसे मे ट्रैफिक पुलिस कोरबा द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एवं शहर मे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो तीन सवारी, वाहन मॉडिफिकेशन, ड्रिंक एंड ड्राइव के साथ नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने को लेकर कार्यवाही सुरु की गई है । वही बच्चो के परीक्षा सुरु होने से नाबालिकों के द्वारा वाहन चलाकर स्कूल जाना भी आम बात हो गया है,ऐसे मे अभिभावकों को चाहिए के वें बच्चों को वाहन चलाने से रोके, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना एवं कार्यवाही होने से बचा जा सके।