कोरबा :-

भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर यशस्वी नेतृत्व की ऐतिहासिक उपस्थिति रहेगी — जिसमे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग ,मंत्री श्री लखनलाल देवांगन,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष जिला पं. कोरबा पवन सिंह एवं अन्य माननीय अतिथिगण उपस्थित होंगें। यह कार्यक्रम अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं। प्रातः 10:00 बजे, पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड, कोरबा मे भूमि पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
