कोरबा :-
जिले मे 02 फरवरी को जिला भाजपा नवीन कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का किया जाएगा भूमि पूजन। इस कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बतौर मुख्यअथिति शामिल होंगें। यह जानकारी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने तिलक भवन मे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया के यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसका जिले के हर भाजपा सदस्यों को साक्षी बनने का है इंतजार । उन्होंने कहा की जिले मे सन 1993 मे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र मे प्रथम भाजपा कार्यालय का किया गया था निर्माण,जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन के नाम से जाना जाता है। वर्तमान मे पार्किंग की समस्या एवं सदायता के विस्तार होने से नए भवन की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए जिला भाजपा संगठन द्वारा कोरबा शहर के रिसदी क्षेत्र पुलिस लाइन के सामने स्तिथ 1.68 एकड़ भूमि पर लगभग तीन करोड़ की लागत से 20 डिस्मिल मे अटल स्मृति भवन का निर्माण किया जाना है,जिसका भूमि पूजन 02 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के उपस्थिति मे किया जाना है। प्रेस वार्ता मे कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा के यह जिला भाजपा संगठन के सभी सदस्यों का संगठन के प्रति सेवा भाव और लगन का ही प्रतिफल है,जो जिला संगठन को एक नवीन कार्यलय मिलने जा रहा है, जिससे हर सदस्य उत्साहित है। उन्होने कहा के कार्यक्रम मे विधानसभा अध्यक्ष,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश उप मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी सम्मिलित होंगें। प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,पूर्व महापौर योगेश लांबा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक चावलानी, डॉ राजीव सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
