कोरबा :-
टाटा समूह मुंबई द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी मे टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन किया जाता है । यह मैराथन दौड़ एशिया की सबसे बड़ी एवं भारत की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन दौड़ की प्रतियोगिता मानी जाती है। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 4,05,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.69 करोड रुपए है। इस मुंबई मैराथन में छह अलग-अलग दौड़ श्रेणियां हैं: मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी), ड्रीम रन (6 किमी), सीनियर सिटिजन्स रन (4.3 किमी), चैंपियंस विद डिसेबिलिटी (2.4 किमी), और एक ओपन 10 किलोमीटर की दौड़ कराया जाता रहा है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता मुंबई में 18 जनवरी को आयोजित की गई। टाटा मुंबई मैराथन के इस 21 वें संस्करण में भारत सहित 68 से अधिक देशों के रिकॉर्ड तोड़ 70,100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें 65,500 से अधिक प्रतिभागी मुंबई में और 4,600 प्रतिभागी वर्चुअल रन के माध्यम से शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में कार्यरत 61 वर्षीय अजय शर्मा ने इस प्रतियोगिता के 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। यह हाफ मैराथन की दौड़ अजय शर्मा ने 1 घंटा 58 मिनट 26 सेकंड में पूरी कर 60 से वर्ष से 64 वर्ष आयु समूह में 403 प्रतिभागियों में से 16 वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें फिनिशर मेडल एवं ई सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के फुटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास करते रहे हैं एवं देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।
