ŸQ

कोरबा:-

08 अप्रैल 2023 को बलौदा बाजार के ग्राम बिरनपुर मे हुए दंगे जिसकी सीबीआई जांच रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया की यह दो गुंटो के बीच हुए दंगों को भाजपा द्वारा सांप्रदायिक स्वरुप देकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बदनाम किया गया, जिसकी सच्चाई देर सबेर आ गई हैं। यह जानकारी पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा की बिरनपुर हत्याकांड भाजपा के द्वारा रचा हुआ एक साजिश था । सीबीआई की चार्जेशीट से यह साफ हो गया के बिरनपुर मामले मे भाजपा ने सांप्रदायिक और जातीय कार्ड खेला। सीबीआई के विवेचना मे यह स्पष्ट हुआ है की यह दो बच्चों के झगडे से सुरु होकर दो समुदायों का झगड़ा बना,इस घटना मे कोई राजनैतिक षड्यंत्र नही था, सिर्फ एक मामूली झगड़ा था जो खुनी रूप ले लिया।हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ने जिन लोगों पर आरोप लगाया था उनका कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है। इस हत्याकांड पर जमकर सियासत हुई थी। उसके बाद बीजेपी ने बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट के मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा सीबीआई जांच के बिन्दू भाजपा सरकार ने तए किए, यदि जांच के बिन्दू मे घटना के बाद के राजनैतिक षड्यंत्र होता तो भाजपा बेनकाब हो जाता। सीबीआई जांच के बाद यह साफ हो गया की उस समय भाजपा ने चुनावी लाभ लेने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी पर यह झूठा आरोप लगाया जो एक राजनैतिक साजिश थी।