कोरबा :-
लायंस इंटरनेशनल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर दिनांक 04 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समाज मे लोगों मे मानसिक दबाव बढ़ने से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा, इससे लोगों को कैसे निकाला जाए,इस पर प्रकाश डालते हुए सप्ताह भर का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिले के तिलक भवन मे पत्रकारवार्ता के दौरान लायन विजय अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया के आज पुरे विश्व मे लगभग 97 करोड़ लोग (बच्चे,जवान,बूढ़े, महिलाएं) किसी न किसी कारणों से मानसिक दबाव की मार झेल रहे है, जिसमे डिप्रेशन प्रमुख है,इससे कैसे निजात दिलाया जाए, इसे लेकर लॉयन्स इंटरनेशनल द्वारा 210 देशों मे सेवा गतिविधि करने जा रहा है। कोरबा जिले मे भी डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के द्वारा सेवा सप्ताह आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिनांक 04अक्टूबर को कोरबा शहर के सीतामणि गौमाता चौक से कोसाबाड़ी चौक तक रैली के माध्यम से प्रारम्भ किया जाएगा, साथ ही पुरे सेवा सप्ताह भर वैभिन्न कार्यक्रम जिसमे आम लोगों के साथ सभा, स्कूल मे जाकर बच्चों को लेकर सभा,कर्मचारियों के साथ सभा,विभिन्न संस्थाओं को लेकर सभा, आहार, व्यायाम,योग, स्वस्थ जीवनशैली,आपसी सम्बन्ध, घरेलु सोहार्द, वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान इत्यादि पर सेवा गतिविधि का आयोजन प्रत्येक लायंस क्लब द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के दौरान बाहर से भी ट्रेनर आएंगे, जो सेवा सप्ताह के दौरान लोगों से मिलकर विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे,जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली जीने का लाभ मिल सके। इस दौरान लायन विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के साथ पीडीजी लायन एम.डी. माखीजा,लायन बसंत मिश्रा, लायन राजेंद्र तिवारी,लायन एस के अग्रवाल,लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन कैलाश गुप्ता कैबिनेट सेक्रेटरी, लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
