कोरबा :-

मुझे आप सब सम्मानीयजनों को यह अवगत कराते हुए अपार खुशी हो रहा है कि नगर पालिक निगम कोरबा के इतिहास में प्रथम बार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन करने जा रहा है, यह आयोजन 28 सितम्बर से प्रारंभ होगा तथा 02 अक्टूबर दशहरा के दिन आयोजन पूर्ण होगा। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में उक्त सम्पूर्ण आयोजन किया जायेगा, जो प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक संचालित होगा। यह जानकारी जिले के तिलक भवन मे प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद अशोक चावलानी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा के काफी लम्बे संघर्ष के बाद भगवान श्री राम की जन्मभूमि पावन नगरी आयोध्याधाम में श्री राम मंदिर का निर्माण हो पाया तथा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में सम्पन्न हुई वही प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रदेश के लोगो को भगवान श्री रामलला का दर्शन लाभ प्राप्त कराने श्री रामलला दर्शन योजना लागू की गई है, जिसके तहत प्रदेश के हजारो नागरिक आयोध्या घाम पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर चुके है। नागरिको के आयोध्याधाम तक जाने वापस आने, ठहरने, खाने-पीने व अन्य सभी व्यय का वहन राज्य सरकार स्वयं कर रहा है। हमारी नई पीढ़ी को भगवान श्री राम की जीवन लीला से परिचय प्राप्त हो, उनके द्वारा स्थापित आदर्शों की सम्यक जानकारी उन तक पहुंचे, वे इस तत्थ से अवगत रहे कि धर्म के सामने अधर्म को हारना ही पड़ता है, अधर्म पर सदैव ही धर्म की विजय होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भगवान श्री राम की जीवन लीला है जिसे हम “श्री रामलीला” के स्वरूप में जानते आए है। इसी उद्देश्य को लेकर श्री रामलीला व दशहरा मेला का अयोजन नगर निगम कोरबा करने जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्र की जनता जनार्दन से निवेदन किया की वे इस भव्य आयोजन में अवश्य पधारे तथा भगवान श्री राम की लीला का दर्शन व पुण्य का लाभ प्राप्त करें। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह, नरेंद्र देवांगन सहित अन्य भाजपा के सदस्य पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद रहे।