कोरबा :-
जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने जेसी सप्ताह के तृतीय दिवस में दीन्गापुर स्थित उमंग दिव्यांग स्कूल में बच्चों को जुंबा, स्वास्थ-जांच शिविर व इंडोर खेल का आयोजन कराया गया । बता दें कि यह एक 50 सीट का आवासीय स्कूल जो कि श्रवण, वाणी, बौद्धिक या अन्य किसी भी शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए ह। संस्था के सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई ने डॉ सरफ़राज़ खान, डॉ ज्योतिबाला, डॉ निलेश भट्ट, डॉ चंदा सेठिया सहित शहर के मशहूर चिकित्सकों की टीम की मदद से स्कूल के सभी बच्चों का स्वास्थ-जांच करवाया,साथ ही डॉ ज्योतिबाला द्वारा संचालित ‘चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ की टीम की मदद से सभी बच्चों को जुंबा डांस करवाया और अंत में कुर्सी-दौड़, लूडो, कैरम, आदि खेल कराया गया। बच्चों द्वारा स्वेच्छा से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों ने यह घोषणा किया कि इस स्कूल के सभी बच्चों हेतु उनके क्लिनिक में स्वास्थ सेवाए भविष्य में निःशुल्क रहेगी। संस्था द्वारा सभी बच्चों को केक, बिस्कुट एवं पेंसिल-किट का वितरण किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि नगर निगम के सभापति नूतन सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड क्र. 5 के पार्षद तामेश अग्रवाल रहें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ज्योतिबाला ने की, साथ ही जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आनंद रैकवार, उत्कर्ष अग्रवाल, अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल विश्वकर्मा, जेसी वीक समन्वयक हर्ष गुप्ता, जेसीरेट अध्यक्षा सीए आयुषी अग्रवाल, कार्यक्रम-निदेशक दीपक केवट, मोरध्वज गर्ग, अंश अग्रवाल, सन्नी कैवर्त, अभय अग्रवाल सहित उमंग स्कूल की पूरी टीम उपस्थित रहे।
