कोरबा :-
आरकेटीसी ग्रुप प्रायोजित एवं भजनका सेवा समिति द्वारा संचालित स्थानः नया बस स्टैंड के पास, कोरबा (छ.ग.)
संपर्क: 7400578770
जिले के तिलक भवन मे पत्रकारवार्ता के दौरान डॉक्टर बोरड़े ने पत्रकारों को बताया के विगत एक वर्ष के अल्प समय मे ही आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक ने जन जन का विश्वास हासिल किया है। उन्होने बताया के आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक का मुख्य ध्येय “सुलभ उपचार एवं निरंतर निःशुल्क सेवा” देना है। उद्घाटन (30 अगस्त 2024) से अब तक प्रमुख सेवाओं मे सामान्य दिनों में मात्र 20/- में डॉक्टर परामर्श (ओपीडी) साथ ही सामान्य चिकित्सा ,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,बाल रोग विशेषज्ञ ,नेत्र सम्बंधित जांच किया जाता है। यहाँ पैथोलॉजी लैब की सभी जाँचें सामान्य बाज़ार दर से आधे से भी कम मूल्य पर किया जाता है जिसके अंतर्गत शुगर, रक्त की मात्रा, यकृत, गुर्दा, थायरॉइड, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन आदि लगभग 80 प्रकार की जाँच की जाती है। उन्होंने बताया के अब तक लगभग 12,000 लोगों ने जाँच कराई तथा 4,000 से अधिक ने ओपीडी सुविधा का लाभउठाया है, साथ ही अब तक आयोजित शिविरों से 1000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके है एवं अनेक जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किया गया है। इस दौरान श्री रामसिंह अग्रवाल ने किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा के दिनांक 30.08.2025 – रक्तदान शिविर रक्तदाताओं को 1 वर्ष तक फ्री ओपीडी सुविधा प्रदान की जाएगी। दिनांक 30.08.2025 से 05.09.2025 शिक्षक सम्मान शिविर (फ्री ओपीडी) दी जाएगी। दिनांक 01.09.2025 से 30.09.2025-50 वर्ष से अधिक आयु वालों हेतु प्रतिदिन शाम निःशुल्क नेत्र जाँच किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं हेतु सोमवार से शनिवार निःशुल्क परामर्श दी जाएगी साथ ही प्रत्येक मंगलवार सभी नागरिकों के लिए फ्री ओपीडी की सुविधा मिलेगी। उन्होने कहा के आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक निरंतर यह सुनिश्चित कर रहा है कि, हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सस्ती दरों पर और सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके।
