कोरबा :-
फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया जाएगा सम्मानित
जिला प्रशासन कोरबा के द्वारा कलेक्ट्रेट के नए सभाकक्ष में गुरुवार को सायं 3 बजे से माननीय लखन लाल देवांगन मंत्री, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में उल्लेखनीय प्रगति लाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद, संसदीय क्षेत्र कोरबा होंगी। विधायक, कटघोरा प्रेमचंद पटेल विधायक, कटघोरा, तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक,पाली तानाखार, फुलसिंह राठिया विधायक, रामपुर, श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर,नगर पालिका निगम कोरबा,श्री डॉ पवन कुमार सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया है।