कोरबा :
संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के ओपन थियेटर घंटाघर चौक पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पार्षद अनुज जायसवाल, संतोष लांझेकर, नरायण कुर्रे, निर्मल सिंह राज, पुष्पा पात्रे, सीमा कुर्रे, रमेश्वर नवरंग, सत्या लांझेकर, छत्रवाल कुर्रे, त्रिवेणी मिरी, लक्ष्मी भट्ट, रवि खुंटे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के याद किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेसजनो एवं आम नागरिकों से संविधान की रक्षा करने का आव्हान करते हुए कहा कि संविधान डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है। आज यही संविधान देश के नागरिकों के विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे महापुरूषों ने संविधान जैसे महान और पवित्र किताब बेहतर भारत के लिए बना कर हमारे लिए छोड़ गये। संविधान के पन्नों में भारत का अतीत और भारत के भविष्य के सुनहरे सपने अंकित है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक गारंटी देता है। हमारा संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के इस अथक प्रयास और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान को बनाने में वर्षो की मेहनत लगी। दिन रात के अथक परिश्रम से यह महान व पवित्र ग्रंथ तैयार हुआ। बताया जाता है कि संविधान लेखन में 432 पेन की निब घिस गई थी। इस अवसर पर रामगोपाल यादव, श्याम खुंटे, जया लहरे, श्याम बाई जोशी मिथला बाई, गनेशी खुंटे, सीता लहरे, ललिता धिरही, लक्ष्मीन सुमन, गिरजा खुंटे, सहित अन्य सदस्यों  ने डॉ. भीवराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दूसरे शुभकामनाए दी।