कोरबा :
(“सारी दुनिया का बोझ हम उठाते है” से पहचाने जानेवाले रज्जाक, अब कोरबा विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव)
कोरबा विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने रज्जाक अली को प्रत्याशी घोषित किया है। रज्जाक के मैदान में उतरने से कोरबा विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा होने की संभावना है। रज्जाक की पहचान धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में होती है। उनके मैदान में होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों का समीकरण बदल सकता है। जनता कांग्रेस पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी।
कोरबा से कांग्रेस ने चौथी बार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मैदान में उतारा है। भाजपा से पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन मैदान में है। जनता कांग्रेस ने अंतिम समय में रज्जाक अली को मैदान में उतारकर हलचल मचा दी है। रज्जाक पहले भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। उनका प्रभाव कोरबा के साथ ही बालको, दर्री, जमनीपाली और कुसमुंडा क्षेत्र में भी है। शहर में ही धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि रज्जाक काफी पहले से शहर के सड़कों का मुद्दा उठाते रहे हैं। सड़कों की जर्जर हालत और भ्रष्टाचार को लेकर सार्वजनिक बयान भी दे चुके हैं। आम लोगों के बीच उनकी छवि गरीबों के मसीहा के रूप में होती है। बचपन से संघर्ष कर आगे बढ़े रज्जाक ने पूरे जिले में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। गरीब ,मजदूर, कर्मचारी, व्यवसायी ही नहीं सभी जाति और धर्म के लोगों के बीच उनकी लंबे समय से पैठ बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी इसकी वजह से ही रज्जाक को पसंद करते थे। कोरबा से रज्जाक को मैदान में उतारने से चुनावी मुकाबला रोचक बनना तय है ।