कोरबा :
श्रावण मास आते ही महिलाओं में सावन उत्सव मनाने की धूम रहती है । श्री हित सहचरी सेवा समिति ने भी इस मास में चारो ओर वातावरण में बिखरी हरियाली का आनंद उठाते हुए इस मास को सावन उत्सव के तौर में बड़ी धूम धाम से मनाया । सावन उत्सव के दौरान श्रीहित सहचारी सेवा समिति की संचालिका नीरू राय ने बताया कि हर वर्ष इसी तरह श्रीहित सहचारी समिति द्वारा सावन सुंदरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे महिलाएं पूरी हरे परिवेश में इस सावन उत्सव को मनाने बड़ी संख्या में मौजूद रहती है। इस वर्ष भी यह उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया । इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य, गीत ,अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगिता शामिल रहे। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
जिसमें सावन रानी का ख़िताब हासिल करी प्रियंका वर्मा, दूसरे स्थान पर आई कुमुद तिवारी तीसरे स्थान पर आई रीना जायसवाल, साथ ही सावन सुंदरी का ख़िताब हासिल कर मंजुलता गुप्ता और दूसरे स्थान पर गुड़िया सिंह और तीसरी प्रियंका सिन्हा के साथ ही सावन परी का ख़िताब हासिल की स्मृति साहू दूसरे स्थान पर सोनू तीसरी स्थान प्राप्त की अनु मौर्य ।
उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया । संचालिका नीरू राय ने कहा की सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्राकृतिक छठा के साथ वातावरण भी खुशनुमा रहता है। जिसकी खुशी हम सब मिलकर मानते है। पिछले कुछ वर्षों से इसी प्रकार विभिन्न आयोजन कर सावन सुंदरी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय महिला मंडल की अध्यक्ष उमा बंसल, पंजाबी महिला मंडल अध्यक्ष ममता वासन और गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित रही जिनमें मुख्य रूप से नीरू राय, मीनू शर्मा,मंजूलता साहू, दमयंती सिंह, रूपल मन्ना, तुलसी मौर्य, पूनम मिश्रा, सपना मिश्रा, अनीता राव,प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, आशा पांडे, मीना ठाकुर, अंजना सिंह , किरण सिंह, राजश्री पांडे, श्वेता दुबे, आभा प्रसाद, प्रियंका सिंह,रजनी श्रीवास्तव, भावना सरकार, रितु श्रीवास्तव, विनीता सिंह,गुड़िया सिंह, नेहा सिन्हा सहित कॉलोनी की अनेक महिलाएं शामिल हुई