कोरबा :
जिले में इन दिनों उन निवेशकों की चिंता काफी बढ़ गई है जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई “Qulof” नामक ऑनलाइन इन्वेस्टिंग प्लेटफार्म में अधिक रिटर्न पाने के लालसा में लगा दी है । बताया जा रहा है के जिन्होंने ने भी इस प्लेटफार्म में निवेश किया है उन्हें अब बोनस के रूप में जो ब्याज आता था वह बंद हो गया है साथ ही कंपनी ने निवेशकों को ऑनलाइन मैसेज भी भेज रही है के निवेशक अपना केवाईसी 6000/- रुपए देकर अपडेट करा ले नही तो उनके अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा,जिसके चलते अब निवेशकों में यह चिंता बड़ गई है के यदि वे केवाईसी अपडेट न करें तो ऐसे में उनका अकाउंट बंद हो जायेगा और उनका निवेश किया हुआ पैसा डूब जायेगा । ऐसे में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस ने वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को इस तरह के झांसों से सतर्क रहने के साथ ही, वीडियो द्वारा यह भी समझाया जा रहा है के,वर्तमान में चल रहे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म में किसी प्रकार का निवेश न करें । इस संबंध में साइबर सेल ने वीडियो जारी करते हुए जिले के लोगों को विस्तारपूर्वक बताया कि यह कोई मान्यता प्राप्त कंपनी का ऐप नहीं है,यह एक चैन सिस्टम के द्वारा लोगों को एक दूसरे से जोड़कर ठगी का फॉर्मूला अपना रहे हैं l वीडियो संदेश में कहा गया है कि ऐसी कंपनियां एक टारगेट के तहत काम करते हुए चैन सिस्टम के माध्यम से लोगों को निश्चित लाभ प्रदान करते हैं,और एक निश्चित अवधि पर ऐप को बंद कर दिया जाता हैं, इसलिए ऐसी जगह पर किसी भी प्रकार से पैसा निवेश करने से बचें एवं अपने परिचितों को भी ऐसी कंपनियों में निवेश करने से मना करे । आगे यह भी जानकारी दी गई है के, कंपनी द्वारा केवाईसी के नाम पर जो पैसा मांगा जा रहा है उसे भी न जमा करने की अपील कोरबा पुलिस ने की है, साथ ही अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए साइबर “हेल्पलाइन नंबर 1930” मे संपर्क करने की भी अपील की है।
“बता दें कि कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा पिछले कई महीनों से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है,जिसका मूल उद्देश्य जिले की जनता को, हर अनैतिक एवं असामाजिक कार्यों से सजग रहने को कहा जा रहा है साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से भी सजग रहने को लगातार अपील की जा रही है, जिसके लिए हेल्प लाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है ।”
