कोरबा :
जिले के भाजपा कार्यलय दीनदयाल कुंज में नवनिर्वाचित विधायक द्वय श्री लखन लाल देवांगन(कोरबा), श्री प्रेमचंद पटेल(कटघोरा) के सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रेस वार्ता में सभा को संबोधित करते हुए जिला भाजपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने प्रदेश एवं जिले की जनता एवं प्रेस मीडिया साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा के प्रदेश और जिले की जनता ने भाजपा के किए गए कार्यों एवं मोदी गारंटी योजनाओं पे विश्वास रखा,जिसके कारण भारी मतों से विजय बनाकर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मौका दिया है, जिसके लिए समस्त भाजपाई जनता का तह दिल से धन्यवाद करता है साथ ही प्रेस एवं मीडिया के साथियों का भी धन्यवाद करता है जिन्होंने इस विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा का हर संभव साथ दिया । जिनके माध्यम से भाजपा अपने विचारों एवं मोदी गारंटी चुनाव घोषणाओं को जन जन तक पहुंचा पाई ।
बिना भेदभाव किए क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता
प्रेस वार्ता में नवनिर्वाचित कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा के जनता ने जन बल के प्रत्याशी पर विश्वास करते हुए अपना आशीर्वाद दिया है जिसके कारण मैं धनबल प्रत्याशी 15साल के रहे कांग्रेस विधायक को हरा सका । उन्होंने कहा के उन्हे कोरबा के जनता पर पूरा विश्वास था जिसका प्रतिफल उन्हे मिला । लखन ने कहा के वे उनके विधानसभा के हर एक व्यक्ति के अलावा किसी अन्य पार्टी का भी सदस्य हो तो भी वे उनके समस्याओं का निराकरण करने में पीछे नहीं हटे थे और अब भी नही हटेंगे । मेरी प्राथमिकता रहेगी के मैं बिना भेदभाव किए क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करते हुए विकास करूं । इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार ,प्रदूषण एवं खनिज चोरी पर कहा के उनके इस पांच साल के कार्य काल में इन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने का प्रयास किया जायेगा एवं अवैध कब्जाधारियों को समझाइश देते हुए न मानने पर कार्यवाही भी की जाएगी । उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता उनके लिए सर्वोपरि है जिन्होंने उन पर विश्वास कर पंद्रह साल बाद उनके भाई भाजपा प्रत्याशी लखन को इस क्षेत्र का विधायक बनाया अतः मेरा भी कर्तव्य है के चुनाव में किए गए घोषणाओं को समय से पूर्व पूर्ण करूं साथ ही यह भी कहा के जो अत्याधिक मात्रा में भ्रष्टाचार किए है उन पर भी उचित कार्यवाही हो, को लेकर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे,जिससे कोरबा विधान सभा को भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त किया जा सके ।
कटघोरा को जिले का दर्जा एवं युवाओं को रोजगार दिलाने का करूंगा पूरा प्रयास
पत्रकार वार्ता में नवनिर्वाचित कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने जनता एवं प्रेस मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा के उनके इस पांच साल के कार्यकाल में मोदी गारंटी योजनाओं के अलावा,जो रोड निर्माण की बात चुनाव के दौरान की गई थी उसको पूरा करना, साथ ही कटघोरा को जिला का दर्जा दिलवाना एवं सरकारी जमीनों को कब्जधारियों से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता होगी । क्योंकि कटघोरा क्षेत्र कोयला खदानों से घिरा हुआ है जिसके चलते इस क्षेत्र में भूविस्थापितों की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है, उसे भी एसईसीएल के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द निराकरण किए जाने की बात कही गई साथ ही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो भी उद्योग लगे हुए हैं वहां क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के लिए भी वे हरसंभव प्रयत्न करेंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके । सम्मान कार्यक्रम एवं प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह,पूर्व रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर,कोरबा चुनाव संचालक श्री अशोक चावलानी,पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा,कोषाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ,नेता प्रतिपक्ष श्री हितानन्द अग्रवाल,पार्षद नरेंद्र देवांगन,वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सुबोध पांडे,वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सोनू भाटिया ,ब्लॉक अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र,पवन सिन्हा सहित बहुसंख्यक में भाजपा सदस्य एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पार्टी सदस्यों ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत करते हुए सम्मान किया ।
